फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Netaji Subhash Chandra Bose was the revolutionary of the country: Pawan Pratap

नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के क्रांतिकारी थे : पवन प्रताप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose was the revolutionary of the country: Pawan Pratap
यमुनानगर। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की ओर से 23 जनवरी को शहर के विभिन्न कॉलोनियों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। इसमें नेताजी के नारे, भाषण, गीत और कविता का पाठ किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन प्रताप यादव ने रविवार को हुडा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक में दी। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना जीवन बलिदान दिया। नेताजी ने कहा था कि यह हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं। हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिलेगी, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी आरसी त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रकोष्ठ की ओर से दुर्गा गार्डन, गांधी नगर, दशमेश कॉलोनी आजाद नगर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर कार्यक्रम में नेताजी के नारे, भाषण, गीत, कविता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चे महिलाएं भी राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सतीश दुबे, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र,उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जगाधरी मंडल के प्रधान रविंद्र चौरसिया, जिला महा संपर्क अभियान प्रमुख रमाशंकर,एडवोकेट कमलेश,फर्कपुर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र यादव, सह मीडिया प्रभारी राजकुमार ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। बैठक में प्रधान इंद्रासन मिश्रा, प्रधान मुकेश गिरी। जिला सह आइटी सेल प्रमुख डॉ. मनफूल, सह मीडिया प्रभारी राजीव, सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र, कोषाध्यक्ष गोकुल प्रसाद, मंडल अध्यक्ष अनीश तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed