{"_id":"66b924ba703dc1004f0b32f4","slug":"nephew-dies-in-collision-with-dumper-uncle-injured-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123629-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डंपर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल
Mon, 12 Aug 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वती नगर। छप्पर में पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय साहिल की मौत हो गई और उसके चाचा लालचंद घायल हो गए। आरोपी डंपर चालक की पहचान मिल्क माजरा निवासी इशा खान के रूप में हुई। थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार कलावड़ गांव निवासी साहिल वाटर पार्क मनका में नौकरी करता था। साथ में घर पर ही डेयरी का भी काम करता था। वह रविवार की रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में उसे चाचा लालचंद मिल गए। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। छप्पर पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। साहिल डंपर के नीचे फंस गया। वहीं लाल चंद भी चोटिल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे डंपर के नीचे से निकाला और उसे अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। उसे मुलाना मेडिकल कालेज में लेकर जा रहे थे। रास्ते में साहिल ने दम तोड़ दिया।