फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nephew and husband questioned face to face in Monica's murder case

Yamuna Nagar News: मोनिका की हत्या में भतीजे पति से आमने-सामने पूछताछ

Wed, 18 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nephew and husband questioned face to face in Monica's murder case
मोनिका। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। गांव भंभोल में मोनिका उर्फ पूजा की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी योगराज से लगातार पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए मोनिका के पति फौजी जसबीर सिंह को भी दोबारा थाने बुलाकर आमने-सामने पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे सिर्फ संपत्ति विवाद ही नहीं, बल्कि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।
मोनिका अपने मायके भंभोल में रह रही थी और पिता की मौत के बाद पैतृक संपत्ति का अधिकार उसके पास आ गया था। वहीं पति जसबीर सिंह घर जमाई के रूप में वहीं रह रहा था। आरोपी योगराज को शक था कि जसबीर संपत्ति में हिस्सा लेने की कोशिश कर सकता है और उसे लगता था कि मोनिका इस मामले में उसका साथ दे रही थी।
विज्ञापन

इसी शक के चलते उसने हत्या करने की बात कबूल की है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि विवाद की जड़ें इससे भी गहरी हो सकती हैं। पुलिस अब परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या पहले से किसी तरह का विवाद या धमकी की स्थिति बनी हुई थी। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने में भी लगी है।
कांता देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि योगराज के साथ उसका दोस्त अंबाला के गांव मंगलाई निवासी सचिन एक दो बार घर पर आया। जिसके बाद उससे मोनिका की जान पहचान हो गई थी। बाद में सचिन कई बार घर पर अकेला भी आया। 14 फरवरी शनिवार की रात को खाना खाने के बाद मोनिका अपने बेटे के साथ कमरे में चली गई थी। रात लगभग 11 बजे उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर उठी। कमरे का दरवाजा खोला तो योगराज हाथ में चाकू लिए मोनिका पर वार कर रहा था। उसने गर्दन, छाती पेट, हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए।
आरोप है कि इस वारदात में सचिन भी उसके साथ था। यह देखकर शोर मचाया तो योगराज चाकू लेकर मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर भाग गया। मकान का मुख्य गेट बंद होने के कारण सचिन नहीं भाग सका। शोर सुनकर पड़ोसी आया। इसके बाद गेट खोला। पड़ोसी विशाल के साथ सचिन घायल अवस्था में मोनिका को कार से अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

जांच पूरी होने के बाद मामले में और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच जारी है जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है। -वेदपाल, थाना प्रभारी छप्पर यमुनानगर।

मोनिका। फाइल फोटो

मोनिका। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed