फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nepal youth died in road accident

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में नेपाल के युवक की मौत

Tue, 21 Jan 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nepal youth died in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर-सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के पास सड़क हादसे में नेपाल के युवक की मौत हो गई। युवक को कार ने टक्कर मार दी थी। मृतक के जीजा की शिकायत पर सदर थाना यमुनानगर में केस दर्ज किया गया है।
नेपाल के मौसारियान थाना बिसनपुर जिला सप्तरी निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दामला में प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। उसके साथ उसका साला वरुण भी काम करता था। रविवार को उनकी छुट्टी थी। जिस कारण वह किसी काम से पांसरा आए थे। वह पांसरा फाटक के पास पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन

उसी समय एक ब्रेजा कार आई और साले वरुण को सीधे टक्कर मार दी। जिससे वरुण सड़क पर जा गिरा और उसके सिर में चोट लगी। वरुण को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के जीजा विनोद की शिकायत पर आरोपी कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ थाना सदर यमुनानगर दलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed