फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neighbour named in rape case of woman

Yamuna Nagar News: महिला से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी नामजद

Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Neighbour named in rape case of woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। कस्बे की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बाद में आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। साढ़ौरा थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एक कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर को रात आठ बजे उसके परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। उनके दो मकान आमने-सामने हैं। रात को एक मकान में उसके बच्चे सो रही थी। रात को वह दूसरे मकान में सामान लेने के लिए गई। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला बग्गा उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसके पीछे कमरे में आ गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी सास मौके पर पहुंची। उसकी सास ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी उसकी सास को धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते समय आरोपी इस बारे में किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी बग्गा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed