{"_id":"687fd765e9efff946a040c0a","slug":"neighbors-were-shocked-to-hear-about-amans-links-with-gangsters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141186-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैंगस्टरों से अमन के संबंध सुनकर पड़ोसी हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैंगस्टरों से अमन के संबंध सुनकर पड़ोसी हुए हैरान
Tue, 22 Jul 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला के सिरसगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अमन (19) आजाद नगर की गली नंबर-7 का रहने वाला है। उसके गैंगस्टर से लिंक सुनकर पड़ोसी भी हैरान हैं। मुठभेड़ के बाद अमन का नाम शहर के दो व्यापारियों के घर हुए गोलीकांड में आ रहा है। हालांकि इस गोलीकांड के अलावा अमन की पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिल रही है।
दोनों व्यापारियों को लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर काला राणा के भाई नोनी राणा द्वारा रंगदारी मांगी गई, इसलिए अमन का लिंक नोनी राणा से जोड़ रहा है। अमन के पड़ोसियों ने बताया कि अमन को कई बार गुस्सेल जरूर पाया, पर वह किसी गैंग से जुड़ा होगा और गोलीकांड को अंजाम दे सकता है, यह विश्वास नहीं हो रहा।
उन्होंने बताया कि अमन के पिता का दूध की डेयरी का काम है। काफी समय से अमन घर पर नहीं दिखा है, जिसके बाद से यह बातें सुनने को मिल रही हैं कि परिवार ने अमन से वास्ता खत्म कर रखा है। अमन को अपराध की दुनिया में देख पड़ोस में उसी की चर्चा लोगों की जुबान पर सुनाई दे रही है। हर कोई अमन का नाम गैंग व गोलीकांड से जुड़ते देख हैरान व परेशान हैं।
विज्ञापन
सरोजनी कॉलोनी फेज-1 में पुलिस सुरक्षा में रहते कपड़ा व्यापारी रवि के घर व हरबंसपुरा निवासी प्लाईवुड मशीनरी की मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाले गुरदीप के घर-दफ्तर पर 14 जुलाई को गोलियां चलाई गईं। तब सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्ड हुई फुटेज में बिना नंबर बाइक पर दो संदिग्ध युवक नजर आए।
इस गोलीकांड के बाद गुरदीप को नोनी राणा ने कॉल कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, साथ ही रकम न देने पर अंजाम भुगतने की बात कही गई। ऐसे ही रवि को पहले ही धमकी मिली हुई थी, वहीं गोलीकांड के बाद में भी काला राणा, राेमिल व नोनी राणा नाम लिखी पर्ची भी मिली। गोलीकांड के बाद से शहर में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों के घर पुलिस बल तैनात हैं।
जिला पुलिस की चार टीमें गोलीकांड अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में लगी थी। अब अंबाला में पुलिस मुठभेड़ में घायल अमन का उक्त गोलीकांड में नाम आया है। सीआईए-1 इंचार्ज राजकुमार का कहना है कि जल्द ही अनम को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।