{"_id":"67367266b3827ddd500f7574","slug":"neighbors-entered-the-house-and-beat-up-the-couple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128374-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पड़ोसियों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा
Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वती नगर। घर में घुसकर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। थाना छप्पर पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में भंभौल गांव निवासी रानी ने बताया कि सात नवंबर की शाम करीब छह बजे वह और उसका पति आसिफ घर पर थे। तभी पड़ोसी अमजद, उसकी पत्नी, मां मीना, बेटा समर व मेहताब उसके घर में घुस आए। लाठी-डंडे लिए आरोपियों ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।