{"_id":"6ae24674ea853b7d5501de5f","slug":"negligence-in-waste-management-municipal-corporation-issues-fines-to-two-establishments-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165350-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कचरा प्रबंधन में लापरवाही, निगम ने काटे दो संस्थानों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कचरा प्रबंधन में लापरवाही, निगम ने काटे दो संस्थानों के चालान
विज्ञापन
बीडब्ल्यूजी श्रेणी में आने वाले रिजॉर्ट का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में होटल और मैरिज पैलेस संचालकों की ओर से कचरा प्रबंधन के नियमों की अनदेखी करने पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को मॉडल टाउन और वर्कशॉप रोड पर जांच के दौरान निगम की टीम को थ्री चेयर्स होटल और पारकर पैलेस में कचरे के उचित निस्तारण में खामियां मिलीं। रसोई में गंदगी, कंपोस्ट पिट का सही इस्तेमाल नहीं होने और गीले कचरे से निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद नहीं बनाने पर दोनों संस्थानों के चालान किए गए।
निगम की टीम ने संचालकों को व्यवस्था सुधारने और ठोस कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी मिलने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कांबोज के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, रिजॉर्ट और मैरिज पैलेस का निरीक्षण किया। टीम में सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ आकाश कुमार और होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
जांच के दौरान कुछ संस्थानों की रसोई में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इसके अलावा परिसर में बनाए गए कंपोस्ट पिट का भी उचित उपयोग नहीं किया जा रहा था। गीले कचरे से नियमित रूप से खाद तैयार करने की व्यवस्था में कमी मिलने पर अधिकारियों ने संबंधित प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सूखा और गीला कचरा अलग रखना अनिवार्य
निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने होटल, मैरिज पैलेस और अन्य बड़े कचरा उत्पादक संस्थानों से ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 और बीडब्ल्यूजी गाइडलाइन-2017 का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्थानों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना जरूरी है। गीले कचरे से खाद तैयार की जाए और पुनर्चक्रण योग्य सूखे कचरे को अधिकृत रीसाइक्लर तक पहुंचाया जाए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निगम की टीम का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।