{"_id":"66d657155303be1a280c7387","slug":"negligence-in-election-duty-will-not-be-tolerated-dc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-124759-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी
Tue, 03 Sep 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में विधानसभा चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसटी व एफएसटी टीम गठित है। टीमों के सदस्यों के साथ लघु सचिवालय के सभागार में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बैठक की। इस दौरान टीम के सदस्यों से विधानसभा चुनाव के दौरान गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे जरूरी है कि अपनी ड्यूटी भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुरूप करें और ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि एसएसटी व एफएसटी से जुड़े सभी अधिकारी विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान पुलिस विभाग की टीमों के साथ बेहतर तालमेल में कार्य करें।
अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें, ताकि कोई भी आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके। यदि कहीं पर आचार संहिता का उल्लंघन मिलता है तो उस पर तुरंत प्रभाव से नियमानुसार कार्रवाई करें। प्रशिक्षण के दौरान सी-विजिल इनवेस्टिगेटर एप (सी विजिल) व इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप (ईएसएमएस) की कार्यप्रणाली के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें।
विज्ञापन
एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड टीम की ओर से एप व कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली सूचना व शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्टेटिक सर्विलेंस टीम निर्धारित नाकों पर वाहनों की चेकिंग करें, ताकि अवैध धन, शराब आदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर न ले जाए जा सके।
उन्होंने कहा कि छोटी गाड़ियों सहित बड़ी गाड़ियों की भी चेकिंग की जाए तथा चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी अवश्य की जाए। चैकिंग के दौरान अगर किसी गाड़ी में 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि हो, दस हजार रुपये से अधिक राशि का गिफ्ट आइटम व सोना-चांदी मिलती है और टीम के अधिकारियों को उक्त राशि व गिफ्ट आइटम पर संदेह हो तो उसे सीज करें। चैकिंग के दौरान सीज की गई राशि व अन्य सामान को खजाना कार्यालय में जमा कराया जाए।