{"_id":"685af91529412d6ac00e4c5a","slug":"ncc-cadets-were-told-about-stress-management-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-139863-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को तनाव प्रबंधन के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को तनाव प्रबंधन के बारे में बताया
Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के शिविर में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के तरीके व इससे दूर रहने के उपायों के प्रति जागरूक किया। शिविर कर्नल जरनैल सिंह और कर्नल जितेन्द्र सिंह दहिया के नेतृत्व में लगाया गया है।
शिविर में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, मेजर ममता ओबेरॉय, प्रथम अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, तृतीय अधिकारी गुरविंद्र सिंह व पुनीत कुमार की देखरेख में गतिविधियां करवाई जा रही हैं। शिविर में सीटीओ प्रीति शुक्ला ने शारीरिक विकृतियां और उनके सुधारात्मक उपायों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
उन्होंने कैडेट्स को गलत आसनों, बैठने की गलत आदतों और अनुचित ट्रेनिंग पॉजिशन से उत्पन्न होने वाली सामान्य समस्याओं के बारे बताया। इसके साथ उन्होंने सरल व्यायामों का प्रदर्शन कर सही शारीरिक मुद्रा बनाए रखने के उपाय भी बताए। जीसीआई सुरक्षा चौधरी ने तनाव प्रबंधन के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कैडेटों को प्रतिस्पर्धात्मक और शैक्षणिक चुनौतियों से उत्पन्न तनाव को गहराई से समझना और उससे निपटना के तरीके बताए। उन्होंने गहरी सांसें लेना, माइंडफुलनेस और समय प्रबंधन सरल प्रभावी उपायों के बारे बताया। इस शिविर में जिले के विभिन्न संस्थानों से 518 कैडेट भाग ले रहे हैं।