फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NCC cadets given firing training

Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट को दिया फायरिंग का प्रशिक्षण

Tue, 16 Jun 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets given firing training
फायरिंग का प्र​शिक्षण लेतीं एनसीसी कैडेट। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की गतिविधियों में कैडेट्स का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कैडेट को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में सेना के प्रशिक्षण स्टाफ, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों और बटालियन के प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। कंपनी हवलदार मेजर संदीप और हवलदार राजिंद्र ने कैडेट्स को ड्रिल, कमांड देने की विधि, सही टर्नआउट और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। सीएचएम अर्जुन ने कैडेट्स को प्वाइंट 22 राइफल के विभिन्न भागों, सुरक्षा सावधानियों और निशानेबाजी के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी।
विज्ञापन

हवलदार जसविंद्र और हवलदार अरविंद ने विभिन्न प्रकार के मानचित्रों, पारंपरिक चिन्हों और उनके उपयोग करने की जानकारी प्रदान की। शिविर के दौरान सूबेदार मस्त राम और सूबेदार कमल ने फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट के अंतर्गत छलावरण, अवलोकन तकनीक, सेक्शन फॉर्मेशन तथा युद्ध क्षेत्र में जीवित रहने के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शिविर अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशों पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के पर्यवेक्षण में लगाया जा रहा है। इस दौरान कर्नल पंकज पारीक ने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और शारीरिक दक्षता के महत्व से अवगत करवाते हुए प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed