फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Naushera Sarpanch suspended over felling of trees in excess of the auctioned quantity.

Yamuna Nagar News: नीलामी से अधिक पेड़ कटने के मामले में नौशहरा का सरपंच निलंबित

Thu, 09 Jul 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Naushera Sarpanch suspended over felling of trees in excess of the auctioned quantity.
साढौरा। ग्राम पंचायत नौशहरा में स्वीकृत संख्या से अधिक सफेदा के पेड़ों के कटान के मामले में डीसी ने सरपंच विशाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच में पंचायत की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने की बात सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत की ओर से 295 सफेदा पेड़ों की नीलामी की गई थी। शिकायत मिलने पर डीसी के आदेश पर गठित पांच सदस्यीय जांच समिति ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 326 पेड़ों के मूल (ठूंठ) मिले, जबकि पंचायती भूमि पर 48 बड़े गड्ढे भी पाए गए, जिससे ठूंठ हटाए जाने की आशंका जताई गई। इस प्रकार स्वीकृत संख्या से 79 अधिक पेड़ों के कटान का मामला सामने आया।
विज्ञापन

मामले की शिकायत गांव नौशहरा निवासी रामकुमार ने 29 जनवरी को प्रशासन से की थी। शिकायत में नीलामी से अधिक पेड़ काटने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया गया था। जांच के दौरान सभी मूलों की नंबरिंग और फोटोग्राफी करवाई गई। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने सरपंच, ग्राम सचिव और ठेकेदार से स्पष्टीकरण भी मांगा। ग्राम सचिव ने अपने जवाब में बताया कि केवल 295 पेड़ों की कटाई की स्वीकृति थी। वहीं, ठेकेदार ने भी इतने ही पेड़ काटने की बात कही। सरपंच ने अपने बयान में कहा कि प्रशासन का पत्र मिलने के बाद ही उन्हें अधिक पेड़ काटे जाने की शिकायत की जानकारी मिली। हालांकि प्रशासन ने उनके जवाब को संतोषजनक नहीं माना। व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देने के बाद भी प्रस्तुत तर्कों से असंतुष्ट रहते हुए उपायुक्त ने सरपंच को निलंबित कर दिया। डीसी ने मामले की विस्तृत जांच के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को अधिकृत करते हुए एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed