फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   National Park and Wildlife Sanctuary will have separate inspectors.

Yamuna Nagar News: नेशनल पार्क और वन्य प्राणी विहार के होंगे अलग-अलग निरीक्षक

Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
National Park and Wildlife Sanctuary will have separate inspectors.
प्रतापनगर। जिले में 15 दिन चली एसआईटी की जंगलों की जांच के बाद वन्य प्राणी विभाग हरकत में आ गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विभाग ने वन विभाग से कर्मचारी मर्ज करने का प्रस्ताव भी भेजा है। वहीं, पहली बार जिले में एसीएफ इन वाइल्ड लाइफ पोस्ट बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पहले जिला में जिला वन्य प्राणी निरीक्षक की एक ही पोस्ट होती थी, जिसका हेडक्वार्टर कलेसर में था और डीडी पावर पंचकूला मुख्यालय के पास थी।
विज्ञापन

जिले में एसीएफ वाइल्ड का पद होने से जंगलों के विकास कार्य और अन्य कागजी गतिविधियों के लिए पंचकूला नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही करीब नौ कर्मचारियों को वन्य प्राणी विभाग में मर्ज करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। वन प्राणी विभाग की ओर से कलेसर नेशनल पार्क और वन्य प्राणी विहार के लिए अलग अलग निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं और तत्कालीन निरीक्षक लीलू राम को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। जिले के वन्य प्राणी विभाग में इतना बड़ा फेरबदल पंचकूला के आसरे वाली जंगल में हुए खैर के कटान और कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे वन्य प्राणी विभाग को और अधिक शक्तिशाली व सतर्क बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग के नव नियुक्त निरीक्षक राजबीर और कलेसर नेशनल पार्क के निरीक्षक ज्योति कुमार अपने एरिया का आकलन करने में जुट गए हैं। जिले के जंगलों में चली 15 दिन तक एसआईटी टीम की जांच में काफी नुकसान सामने आया है, जिसकी अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही नुकसान के असली आंकड़े सामने आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed