फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   National Lok Adalat on 11th, six benches formed

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय लोक अदालत 11 को, छह बेंच गठित

Tue, 07 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 07 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on 11th, six benches formed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि 11 मई सुबह नौ बजे जगाधरी जिला न्यायिक परिसर व उपमंडल बिलासपुर के न्यायिक परिसर में दूसरी नेशनल लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत के लिए छह बेंचों का गठन किया गया है, जोकि जगाधरी व बिलासपुर सब डिविजन में होंगी।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने बताया कि लोगों को कम समय में न्याय मिले। इसके लिए राष्ट्रीय लोक अदालत व स्थानीय लोक अदालत लगाई जाती है, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर न्याय मिल सकें। लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से शिविर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 मई को दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निपटान के लिए छह बेंच बनाए गए हैं। पहली बेंच अतिरिक्त जिला व सेशन जज संदीप सिंह व सदस्य अधिवक्ता प्रवीण शर्मा अदालत में एमएसीटी व बिजली के केस देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बेंच में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट जगजीत सिंह व सदस्य अधिवक्ता परवेज खान वैवाहिक केस (तलाक केस के अलावा) मामले देखेंगे। तीसरी बेंच में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमित्रा कादियान व सदस्य अधिवक्ता दीक्षा लोक अदालत में सभी सिविल व क्रिमिनल केस (138 व समरी केसों के अलावा) देखेंगे। चौथे बेंच में सिविल जज जूनियर डिवीजन कपिल व सदस्य अधिवक्ता यशराज ट्रैफिक चालान संबंधित केस (138 व समरी केसों के अलावा) देखेंगे।

पांचवीं बेंच में सिविल जज जूनियर डिविजन हरलीन कौर व सदस्य अधिवक्ता राखी वर्मा जिला मजिस्ट्रेट यमुनानगर की अदालत में लोक अदालत में निपटान के लिए चिन्हित किए गए वे देखेंगी। इसके अलावा छठी बेंच में अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन बिलासपुर कीर्ति वशिष्ठ व सदस्य रणधीर सिंह सभी प्रकार के सिविल व क्रिमिनल केस जो देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed