फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nakti is in spate, there is a crack in the embankment of Somnadi, crops drown

Yamuna Nagar News: नकटी उफान पर, सोमनदी के तटबंध में दरार, फसलें डूबीं और घरों में पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Nakti is in spate, there is a crack in the embankment of Somnadi, crops drown

विज्ञापन

साढौरा। तेज बारिश के बाद नकटी नदी में उफान पर है। नदी के बीचोंबीच बने तटबंध से प्रवाह क्षेत्र घटने के कारण निकासी समुचित नहीं हो पाई। जिसके चलते आसपास के खेतों में बारिश का घुस गया।
वहीं बाईपास पर बनी पुलिया से पानी शहर के निचले इलाकों में चला गया। जिससे खेतों व सड़कों सहित मोहल्ला नई टोली, शिव काॅलोनी, मोहल्ला वासतियान की गलियों व घरों में पानी भर गया। जलभराव से खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की आंशका है। वहीं जलभराव से कई लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे के बाद अचानक पानी बढ़ने से दोनों मोहल्लावासियों के घरों के अलावा शिव काॅलोनी में पानी घुस गया। ऐसे में लोग सामान लेकर अन्य जगह जाते दिखे। तीनों मोहल्लों के लोग घरेलू सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बावासी सुरजीत, गुलशन, प्रेम चंद, राहुल ने बताया कि नकटी नदी के किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की लिहाज से प्रशासन ने नदी के बीचोंबीच तटबंध बनाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। पंकज सैनी, पवन कुमार, जय सिंह, राजेश, बीरू राम, संजय खेत्रपाल, कुशलवीर बख्शी ने बताया कि शनिवार को अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी खेतों में भर गया। जिससे कोटला मार्ग, सुल्तानपुर की तरफ व टिब्बड़ी के पास भी खेत बारिश के पाने से लबालब हो गए।


स्कूल, शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी घुसा पानी
कोटला मार्ग पर बीईओ कार्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जलापूर्ति विभाग का नलकूप व श्मशान घाट के अलावा आसपास बने मकानों व दुकानों में पानी घुस गया। बाईपास पर बनी पुलिया से नदी का उफनता पानी कस्बे की तरफ रुख कर गया। जिसके कारण मोहल्ला नई टोली, मोहल्ला कच्चा किला व मोहल्ला वास्तियान की गलियों व घरों में जलभराव हो गया। वार्ड छह के पार्षद नैब सैनी ने बताया कि हर वर्ष इन मोहल्लों के घरों में बारिश का पानी घुसता है। जिससे घरेलू सामान खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन नकटी के प्रवाह क्षेत्र को देखकर तटबंध का कार्य सही ढंग से करवाए, जिससे ऐसी स्थिति न बने।



मुजाफत गांव पर खतरा, भूमि कटाव शुरू
जगाधरी। हिमाचल प्रदेश के कैचमेंट एरिया में बारिश से क्षेत्र की बरसाती सोम नदी में जलस्तर बढ़ गया है। अत्यधिक पानी से बिलासपुर के गांव मुजाफत में बनाए सोमनदी के तटबंध में दरार आ गई है। तटबंध में दरार आने से मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है। तटबंध में दरार देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिलासपुर एसडीएम देवेंद्र शर्मा को दी।
एसडीएम ने नायब तहसीलदार आशीष कुमार को कर्मचारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने गांव के नदी क्षेत्र का दौरा किया। वहीं गांव में लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत मिट्टी के बैग लगाकर कटाव रोकने के निर्देश दिए। जिसके बाद सिंचाई विभाग कटाव रोकने में जुट गया है।

उधर कटाव होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है, यदि कटाव समय से न रोका गया तो नदी के पानी से गांव में बाढ़ आ जाएगी, जिससे गांव में तबाही होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कटाव रोकने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed