{"_id":"f30ac7dd6058eb72372aee0babee72fc","slug":"naib-tehsildar-villagers-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार का सुराग नहीं, ग्रामीणों ने की महापंचायत
अमर उजाला ब्यूरो/खिजराबाद
Updated Mon, 06 Jan 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर जिले के खिजराबाद के छछरौली के नायब तहसीलदार आनंद रावल अपहरणकांड ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को उनके पैतृक गांव कोहंड और क्षेत्र के मौजिज लोगों की छछरौली तहसील परिसर में महापंचायत हुई।
आनंद रावल के परिजनों ने अपहरण में एक बड़े कांग्रेस नेता और घरौंडा थाने के एसएचओ पर आरोप लगाया है। उधर, दूसरे दिन भी आनंद रावल के अपहरण में पुलिस के हाथ कुछ खास सुबूत नहीं लगे हैं।
महापंचायत में ग्रामीणों ने पुलिस को अल्टीमेटम देते कहा कि अगर 20 घंटे में आनंद रावल के अपहरणकर्ताओं का पता नहीं लगाया गया तो सोमवार को दोबारा छछरौली परिसर में महापंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। महापंचायत में भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
महापंचायत में आनंद रावल के परिजनों ने आरोप लगाया कि आनंद रावल को कांग्रेस नेता और उनके सहयोगियों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों ने पंचायत के सामने आनंद रावल की ओर से लिखे पत्रों को भी दिखाया।
आनंद रावल ने ये पत्र अपनी व्यथा बताने के लिए मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को लिखे थे। आनंद रावल ने पत्रों में लिखा है कि उक्त कांग्रेस नेता ने करनाल पुलिस अधीक्षक पर दबाव डालकर उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।
इसे लेकर उनके गांव के लोग एसपी करनाल से भी मिले थे, लेकिन एसपी ने उक्त नेता से मिलने के बाद ही समस्या का हल होने की बात कही थी। इस पर गांव के लोग नेता से भी मिले, लेकिन उन्होंने कहा था कि यदि आनंद रावल ने समझौता नहीं किया तो वह पछताएगा।
पत्र में यह भी लिखा गया है कि 28 दिसंबर को वे चुनाव ड्यूटी पर थे। इसी बीच उनके मोबाइल पर आए एक फोन के माध्यम से धमकी दी गई कि उनके खिलाफ मुकदमा तो दर्ज हो चुका है, अब उनको देख लेंगे।
इसके बाद आनंद रावल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि धर्म ढाबा कोहंड के मालिक की शिकायत पर थाना घरौंडा के एसएचओ और एएसआई ने उनके खिलाफ झूूठा मामला दर्ज किया है। ढाबा संचालक कोहंड एसएचओ का रिश्तेदार है।
पंचायत की सहमति से बनाई कमेटी
पंचायत की सहमति से आगे की कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र और उनके पैतृक गांव के लोगों की एक कमेटी बनाई गई। कमेटी में चौधरी अर्जुन सिंह पूर्व विधायक, चौधरी कंवरपाल सिंह पूर्व विधायक, भोपाल सिंह भाटी सदस्य कांग्रेस कमेटी, मान सिंह मुजाफत कलां, ओमकार सिंह सरंपच, विष्णु रावल, अमरपाल सिंह आर्य, डॉ. बृजपाल सिंह कोहंड, चौधरी मेघराज सिंह, चौधरी मंगत राम पूर्व सरपंच और चौधरी रत्न सिंह देवधर शामिल किए गए हैं।
उत्तरप्रदेश और करनाल में छापामारी
लापता छछरौली के नायब तहसीलदार आनंद रावल की तलाश में पुलिस ने उत्तरप्रदेश और करनाल में कई जगहों पर छापामारी की। हालांकि, पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
आनंद रावल की कार पंजेटो गांव के पास खेत में खड़ी मिली थी, लेकिन कार में नायब तहसीलदार गायब थे। पुलिस ने नायब तहसीलदार के रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
थाना सदर जगाधरी के प्रभारी निर्मल का कहना है कि आनंद रावल की तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश और करनाल में कई जगहों पर छापेमारी कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के जिलों और राज्यों की पुलिस के साथ संपर्क कर मामले का खुलासा करने में जुटी है।