फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   nagar nigam worker, fraud

रुपये दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठगता था नगर निगम कर्मचारी, गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam worker, fraud
लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला नगर निगम का अस्थाई कर्मचारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कर्मचारी को सीआईए-वन ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी पर केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। सीआईए का दावा है कि आरोपी से कई बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

सीआईए-वन इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रुपये दोगुना करने के नाम पर ठगी करने वाला युवक हमीदा हेड पर घूम रहा है। जिसके बाद उन्होंने टीम का गठन किया। जिसमें एएसआई जसबीर सिंह, मोहम्मद याकूब, विमल, सुभाष व सुखविंद्र सिंह को शामिल किया गया। टीम ने हमीदा हेड पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चार साल से नगर निगम में करता है काम : युवक को गिरफ्तार कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसका नाम रोहन है और वह हमीदा का रहने वाला है। वह चार साल से नगर निगम में अस्थाई तौर पर बतौर सफाई कर्मचारी काम करता है। इस दौरान वहां आए सीधे-साधे लोगों को अपना निशाना बनाता था। वह उन्हें रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटों के बंडल रखता था साथ, गिरफ्तारी में हुए बरामद : आरोपी रोहन को जब गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से सौ-सौ के नोटों से बनाए गए बंडल बरामद हुए। यह नकली बंडल रोहन इतनी सफाई से बनाता था कि किसी को शक तक नहीं होता है। रोहन बंडल के ऊपर व नीचे के कुछ नोट असली लगता, जबकि अंदर कागज के टुकड़े भर देता था। पुलिस को गिरफ्तारी के समय भी ऐसे ही बंडल उससे मिले हैं।
पांच हजार लेकर कर दिए दोगुने, घर लौट पता चला कि ठग लिया : सीआईए-वन इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले विशाल नगर निवासी मनीष से आरोपी रोहण की पांसरा फाटक पर मुलाकात हुई थी। इस दौरान रोहन ने मनीष को अपने बातों में उलझा लिया। फिर उसने रुपये डबल करने का लालच दिया। मनीष रोहन की बातों में आ गया। उसने रोहन को पांच हजार रुपये दोगुने करने के लिए दे दिए। अगले दिन रोहन 100-100 के नोट का पैकेट लेकर पांसरा फाटक पर मनीष को फिर मिला। उसने मनीष को नोटों का पैकेट थमा दिया और वहां से फरार हो गया। जिसके बाद मनीष अपने घर आ गया। घर पहुंचकर जब उसने देखा तो ऊपर और नीचे 100-100 रुपये के नोट लगे हुए थे और बीच में सफेद कागज डालकर पैकेट बनाया गया था। इसकी शिकायत उसने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी थी। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया गया। आरोपी नगर निगम में अस्थाई तौर पर सफाई कर्मचारी नियुक्त है। वह लोगों को रुपये दोगुने करने का लालच देकर ठगता था। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उम्मीद है कि कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
महाबीर सिंह, इंचार्ज, सीआईए-वन यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed