{"_id":"6a38430a7faea6fc750beae7","slug":"my-husband-used-to-pressure-me-to-build-relationships-with-his-friends-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158240-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था पति
Mon, 22 Jun 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीने और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर पिटाई की जाती थी। पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में अंबाला शहर निवासी हरीश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पति अक्सर नशे में घर आता और दो लाख रुपये नकद व नई कार लाने का दबाव बनाता था।
पति की मांगों को पूरा करने के लिए उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 90 हजार रुपये का लोन लिया और कमेटियों से पैसे जुटाकर उसके लिए टाटा ऐस गाड़ी खरीदी। इसके बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला। गाड़ी से होने वाली कमाई भी वह नशे में खर्च कर देता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह गर्भवती थी, तब सास और जेठ ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने किराये पर रहकर नौकरी शुरू की, लेकिन पति वहां भी पहुंचकर हंगामा करता था। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पति हरीश कुमार और सास सीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।