{"_id":"63f27151acf76a79da0f1f6d","slug":"mustakim-was-involved-in-the-business-of-fake-notes-for-three-years-yamuna-nagar-news-c-18-1-34997-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नगर: तीन साल से नकली नोटों के धंधे में संलिप्त था मुस्तकीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नगर: तीन साल से नकली नोटों के धंधे में संलिप्त था मुस्तकीम
विज्ञापन
साढ़े आठ लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़े गया आरोपी मुस्तकीम तीन सालों से इस धंधे में संलिप्त था। मुस्तकीम तीन साल पहले भी नकली नोटों के साथ पंचकूला में पकड़ा गया था। इसके बाद राजपुरा में भी नकली नोटों के साथ काबू किया गया था। दोनों मामलों में उस पर संबंधित थानों में केस दर्ज है। दोनों मामले अभी अदालत में विचाराधीन है। वह जेल से जमानत पर बाहर आकर फिर से वह इस धंधे में जुट गया। पहले उसने बराड़ा में दीपक से यह नकली नोट लिए और साढ़े चार लाख रुपये में रुड़की निवासी सेवानिवृत्त फौज के नायक राकेश प्रसाद को बेचने का सौदा तय किया। मुस्तकीम को रुपये बेचने वाला आरोपी दीपक अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार का दावा है कि जल्द ही उसे काबू किया जाएगा। उसके बाद ही नकली नोटों के पूरे मामले का खुलासा होगा।
आरोपी दीपक को पकड़ने के लिए सीआईए टू की टीम ने रविवार को भी कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। पुलिस उसकी तलाश में है। वहीं, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि सीआईए टू की टीम को वीरवार रात सूचना मिली थी कि मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास दो युवक कार में बैठकर नकली नोटों की सौदेबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद सीआईए टू की टीम ने दबिश देकर कार में बैठकर सौदेबाजी कर रहे मुस्तकीम व राकेश प्रसाद को पकड़ा था। मुस्तकीम के पास से मिले पॉलिथीन से 500-500 रुपये की नौ गड्डियां व राकेश प्रसाद के पास से 500-500 रुपये की आठ गड्डियां बरामद की गई। सभी गड्डियों में 100-100 नोट थे। जो कुल साढ़े आठ लाख रुपये के नकली नोट थे। सभी नोट 7 एएच सीरीज के अलग अलग नंबर के थे। इन जाली करंसी नोट का असल करंसी नोट से मिलान करने पर थोड़ा सा छोटा व रंग अलग है। जांच करने पर सभी नोट नकली मिले। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना छप्पर थाना में केस दर्ज किया। पूछताछ में सामने आया था कि यह नोट बराड़ा में दीपक नाम के युवक ने मुस्तकीम को दिए थे। इन्हें बेचने के लिए मुस्तकीम ने रुड़की निवासी राकेश प्रसाद से साढ़े चार लाख रुपये में सौदा तय किया गया था और उसने राकेश को टोल प्लाजा के पास बुलाया था। सीआईए टू ने मुस्तकीम को पांच दिन व राकेश प्रसाद को तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मुस्तकीम तीन साल पहले पहले भी नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर पंचकूला व पंजाब के राजपुरा में केस दर्ज है। तभी से वह नकली नोटों का खेल खेल रहा है।
सीआईए टू के इंचार्ज राकेश कुमार का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने व आरोपी दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी दीपक को पकड़ने के लिए उनकी दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।