{"_id":"671d72df3c62d104d008f904","slug":"murdered-in-the-morning-stayed-with-the-dead-body-throughout-the-day-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-507421-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सुबह कर दी हत्या, दिनभर रहे शव के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सुबह कर दी हत्या, दिनभर रहे शव के साथ
Sun, 27 Oct 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। हुडा सेक्टर 17 क्षेत्र की न्यू जैन कालोनी में ललन की हत्या नृशंस तरीके से की गई थी। पहले उससे मारपीट की गई और बाद में पेपर कटर से गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरत की बात है कि वारदात को सुबह के समय अंजाम दे दिया गया था। दिनभर शव कमरे में ही पड़ा रहा और परिवार वाले भी कमरे में ही मौजूद रहे।
चौकी इंचार्ज यशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें साढ़े 10 बजे हत्या होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब घर पर पहुंची तो हालात देखकर हैरान रह गई। मकान के अंदर ललन का शव पड़ा था। मृतक का शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था और खून जम गया था। जिससे लग रहा था कि हत्या कई घंटे पहले हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी से बात की तो पहले उसने पुलिस को बताया कि मृतक ने खुद ही अपनी गर्दन काटी है। लेकिन, उनके बयान लगातार बदलते रहे। जिस कारण पुलिस को शक हुआ और हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस के मुतबिक, मृतक के सिर, चेहरे और छाती पर चोट के निशान मिले हैं।
-- -- -- -- -