{"_id":"685176c80cc1e18e1509eb41","slug":"murder-of-liquor-businessman-shantanu-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारी की हत्या: पुलिस ने की मुख्य आरोपी की पहचान, दो लाख रुपये का रखा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारी की हत्या: पुलिस ने की मुख्य आरोपी की पहचान, दो लाख रुपये का रखा इनाम
Tue, 17 Jun 2025 07:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:45 PM IST
सार
शराब कारोबारी शांतनु की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान रोमिल वोहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
रोमिल वोहरा, हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के अशोक विहार निवासी शराब कारोबारी शांतनु की हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान रोमिल वोहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। 14 जून 2025 को शाहाबाद में शांतनु की 13 गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी पर उसी दिन यमुनानगर के बिलासपुर में एक इमिग्रेशन सेंटर और चंडीगढ़ में फायरिंग के मामलों में भी संलिप्तता का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में हरियाणा और आसपास के राज्यों में व्यापक छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर हो गई थी शराब कारोबारी की मांग
14 जून 2025 को शाहाबाद में शराब कारोबारी शांतनु पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने शांतनु पर 13 गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला सुनियोजित था और शराब कारोबार से जुड़ी रंजिश को इसका कारण माना जा रहा है। घटनास्थल से बरामद गोलियों के खोखों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से रोमिल वोहरा को मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
शांतनु ने लिए थे कई ठेके
शराब कारोबारी शांतनु मूल रूप से झज्जर का निवासी था। वह काफी समय से शराब के कारोबार से जुड़ा था। हाल ही में उसने शाहाबाद के दो प्रमुख ठेके नीलामी में लिए थे। इसके अलावा कई जगह ठेके लिए थे। पुलिस की जांच में आया है कि व्यापारी को काफी समय से बदमाशों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। बदमाश रंगदारी मांग रहे थे। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि उनके पास धमकी का ऑडियो भी है।
विज्ञापन