{"_id":"5d66c55d8ebc3e016308d31b","slug":"murder-mother-two-arrested-yamuna-nagar-news-rtk5145174122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ मिलकर मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ मिलकर मां की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी बेटा व उसका दोस्त।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
Link Copied
रक्षाबंधन के दिन दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने वाले युवक और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का कहना है कि उसकी मां हमेशा अपनी बेटियों को ज्यादा मान देती थी। इस बारे में मृतका की बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर बुधवार को केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
यह किया खुलासा : अपनी मां के हत्या के आरोप में गिरफ्तार शिवम कॉलोनी निवासी आनंद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मां के एक लाख रुपये उसने खर्च कर दिए थे। मां रुपये के बारे में बार-बार पूछ रही थी। इस जवाबदेही के डर से उसने अपने दोस्त नायब को साथ लेकर एक योजना बनाई। उसने अपने दोस्त नायब से कहा कि एक काम करना है। इस काम के बदले उसे दो लाख रुपये मिलेंगे। योजना के तहत 14 अगस्त की रात उन दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद उन्होंने दुपट्टे से मां रक्षा देवी का गला घोंट दिया। आनंद ने बताया कि दोनों की योजना थी कि मौत को कुदरती बना दिया जाएगा। लेकिन बहन को पता चल गया। रक्षाबंधन वाले दिन बहन घर पहुंची तो उसे हत्या का पता चल गया। उसने बहन के पैरों में गिर कर अपने किए की माफी मांगी। बहन ने उसके छोटे-छोटे बच्चों को देखते हुए यह किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।