{"_id":"5f36df3b8ebc3e3cd87da44a","slug":"murdaer-yamuna-nagar-news-knl40823864","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे कैमरे के लिए साथियों ने कटर से गर्दन काटकर मार डाला फोटोग्राफर वैभव को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे कैमरे के लिए साथियों ने कटर से गर्दन काटकर मार डाला फोटोग्राफर वैभव को
विज्ञापन
murdaer
- फोटो : Yamuna Nagar
फोटोग्राफर राजपूतान गली निवासी वैभव की हत्या के मामले में सीआईए वन की टीम ने उसके साथी सोनू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि महंगे कैमरे के लिए वैभव के साथी सोनू सैनी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। आरोपी सोनू ने उसे गाने की शूटिंग के लिए फोन करके मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुलाया। फिर योजना के तहत पहले उसका परने से गला दबाया, फिर फोटो काटने वाले कटर से उसकी तीन बार गर्दन रेत कर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
मृतक वैभव की मौत के बाद उसके परिजनों ने बताया था कि रविवार सुबह उसके पास किसी का फोन आया। जिसे सुनने के बाद वह काम पर चला गया। पुलिस ने इसी आधार पर जांच शुरू की। जांच में पुलिस को कॉल डिटेल की जांच करने पर सुबह 11 बजे से आरोपी सोनू के फोन आए हुए मिले। जिसके बाद पुलिस ने उसे राउंडअप किया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूली।
पूछताछ में सामने आया कि वैभव फोटोग्राफी का कार्य करता था। आरोपी सोनू सैनी भी उसके साथ फोटाग्राफी का काम सीख रहा है। जिस वजह से दोनों एक दूसरे को जानते थे। रविवार सुबह सोनू ने उसे फोन किया कि उसका दोस्त तेजली गेट निवासी पंकज अच्छा गाना गाता है। उसके गाने की शूटिंग करनी है। वह कैमरा लेकर आ जाए। सोनू को पता था कि वैभव अपने किसी जानकार से कैमरा लेकर आ जाएगा। जब वैभव कैमरा लेकर पहुंचा, पहले से तय योजना के तहत आरोपी सोनू, पंकज व उनके साथी तेजली गेट निवासी नीशू ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पंकज ने कपड़े के परने से उसका गला गोट दिया। जब वह बेहोश होकर गिर गया तो आरोपियों ने फोटो काटने वाले कटर से उसके गले पर तीन बार वार किए। इसके बाद आरोपी उसे झाड़ियों में फेंककर वहां से उसका कैमरा व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
नौ अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वैभव घर से कैमरा फोटो शूट करने की बात कहकर घर से निकाला था और दो घंटे में आने की बात कहीं थी। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने जब फोन किया तो उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। रात भर उसकी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं लगा। 11 अगस्त की सुबह उसका शव मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में गली सड़ी हालत में मिला था। उसका चेहरा जानवरों ने नोच रखा था और एक बाजू भी गायब थी। पास में खड़ी उसकी बाइक से शिनाख्त हुई। तब परिजनों ने जिस व्यक्ति ने उसे फोन करके बुलाया, उस पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तब गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा इजाद कर जांच शुरू कर थी।
सीआइए वन के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि वैभव की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने हत्या करने की बात कबूली है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे मृतक का कैमरा व मोबाइल बरामद किया जाएगा।