फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation will seal 30 more properties of the city

Yamuna Nagar News: शहर की 30 और संपत्तियों को सील करेगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will seal 30 more properties of the city

विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की 30 और संपत्तियों को नगर निगम की ओर से सील करने की तैयारी है। इनकी ओर से कई नोटिस के बाद भी बकाया संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह नगर निगम की ओर से पांच लाख रुपये से अधिक राशि के बकायेदारों की आठ संपत्तियां सील की गई थी, वहीं अब एक से पांच लाख रुपये तक के बकायेदारों पर कार्रवाई की तैयारी है। ऐसे 30 बकायेदारों की सूची तैयार की गई है, जिनकी संपत्तियों में हरेक पर एक से पांच लाख रुपये तक संपत्ति कर बकाया है। इन 30 संपत्तियों पर आगामी सप्ताह में सीलिंग कार्रवाई हो सकती है, जिसके लिए नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर टीम की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए बकायेदार जल्द अपना बकाया संपत्ति कर का भुगतान करें। जो बकायेदार पूरा बकाया एक साथ देने में असमर्थ हैं, वह पहली बार में 50 प्रतिशत बकाया देकर अन्य राशि दो किस्तों में दे सकते हैं।
विज्ञापन

-------------
श्रेणीवार बकायेदारों की सूची:-
श्रेणी - एक से दो लाख - दो से पांच लाख
व्यावसायिक - 379 - 232
औद्योगिक - 158 - 93
संस्थान - 41 - 47
मिक्स यूज - 213 - 165
रिहायशी - 429 - 229
विशेष - 87 - 91
खाली प्लॉट - 61 - 50
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी - पांच से दस लाख - दस लाख से अधिक
व्यावसायिक - 54 - 24
औद्योगिक - 19 - 15
संस्थान - 22 - 28
मिक्स यूज - 25 - 17
रिहायशी - 39 - 16
विशेष - 28 - 19
खाली प्लाॅट - 9 - 3
-----------------
सीलिंग कार्रवाई के लिए बनी दो टीमें
निगमायुक्त के निर्देशानुसार एएमसी डॉ. विजय पाल यादव ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर सीलिंग कार्रवाई के लिए शहर को दो जोन में बांटा है। एक जगाधरी व दूसरा यमुनानगर है। दोनों जोन में कार्रवाई के लिए अलग-अलग दो टीमें बनाई हैं। यमुनानगर जोन में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व में लेखाकार जितेंद्र, लिपिक अभिजीत, चंद्रमोहन, कुशाग्र, विकास, अंकित, नितिन त्यागी व अनिल की टीम है। जगाधरी जोन में जेडटीओ एवं अधीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सहायक रघुबीर, लिपिक अभिषेक, मनीष, कमल दहिया, चिराग व बिलाल की टीम है। दोनों टीम होमगार्ड के जवानों के साथ मिलकर सीलिंग कार्रवाई को अंजाम देगी।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed