फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation will develop wards 8 and 22 with Rs 47.60 lakh

Yamuna Nagar News: वार्ड आठ और 22 में 47.60 लाख से विकास कराएगा नगर निगम

Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will develop wards 8 and 22 with Rs 47.60 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की वार्ड नंबर आठ के कमला नगर व योगेश नगर में 18 लाख 40 हजार रुपये की लागत से गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर 22 की सरोजनी कॉलोनी में 29 लाख 20 हजार की लागत से गली का निर्माण किया जाएगा।
47.60 लाख रुपये की लागत से होने वाले दोनों विकास कार्यों का वीरवार को मेयर सुमन बहमनी व यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिलान्यास किया। उन्होंने वार्ड आ में पार्षद विभोर पाहुजा व वार्ड 22 में पार्षद रुचि शर्मा की उपस्थिति में नारियल फोड़कर विकास कार्यों की शुरुआत की। मेयर ने बताया कि वार्ड 8 के कमला नगर में संजय के घर से गुरविंद्र के घर तक और योगेश नगर में कांबोज के घर से नंदा के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 22 में सरोजनी कॉलोनी में 29 लाख 20 हजार की लागत से गली का निर्माण किया जाना है। दोनों विकास कार्य होने से क्षेत्र के लोगों की राह आसान होगी। पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा। मेयर ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विकास कार्य जनता को जल निकासी की समस्या से राहत देंगे और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करेंगे। गलियों व सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आसान राह मिलेगी। मेयर सुमन बहमनी ने संबंधित एजेंसियों व ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए कि वे इन विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल करें।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर में ट्रिपल इंजन सरकार का असर दिख रहा है। विकास कार्याें में नगर निगम प्रदेश में अग्रणी है। शहरवासियों को जल्द ही पश्चिमी यमुना नहर के किनारे रिवर फ्रंट, हमीदा हेड के पास नौ एकड़ क्षेत्र में पार्क, ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम समेत अनेक प्रोजेक्ट की सौगात मिलेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, पार्षद विभोर पाहुजा, पार्षद रुचि शर्मा, अंकित, मनीषा अग्रवाल, दीक्षा बरार, इश्मीत सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed