फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation will build a pumping station, the problem of waterlogging will be overcome, Yamunanagar

नगर निगम बनाएगा पंपिंग स्टेशन, दूर होगी जलभराव की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build a pumping station, the problem of waterlogging will be overcome, Yamunanagar
मेयर मदन चौहान। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड नंबर 16, 19 व 20 की डेढ़ दर्जन कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए निगम की ओर से जगाधरी वर्कशॉप रोड पर हीरा पेट्रोल पंप के पास इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस पर 60 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। 15 एमएलडी की क्षमता वाले इस पंपिग स्टेशन में 44 हॉर्स पावर की मोटर्स लगेगी।
इस पंपिंग स्टेशन को महाराणा प्रताप चौक के पास स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन में जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से पानी को पंपिंग कर स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन में भेजा जाएगा। इससे क्षेत्र में गंदे व बरसाती पानी की निकासी की समस्या दूर होगी। हाल ही में मेयर मदन चौहान ने वार्ड 16 में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जल्द पंपिंग स्टेशन के निर्माण का आश्वासन दिया था। नगर निगम के वार्ड नंबर 16, 19 व 20 में करीब डेढ़ दर्जन ऐसी कॉलोनियां हैं, जिनमें बरसात के मौसम में जलभराव बहुत अधिक मात्रा में होता है। लोग घरों में कैद हो जाते हैं।
विज्ञापन

साल 2014 व 2015 में यहां बहुत अधिक जलभराव हो गया था। कई दिन लोग अपने घरों में कैद रहे थे। भविष्य में इस तरह की समस्या न हो, इसके लिए निगम की ओर से यहां इंटरमीडिएट पंपिग स्टेशन बनाए जाने की योजना बनाई गई थी। अब नगर निगम की ओर हीरा पेट्रोल पंप के पास जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा। 15 एमएलडी की क्षमता वाले इस पंपिग स्टेशन में 44 हॉर्स पावर की मोटर्स लगेंगी, जो गंदे व बरसाती पानी को पंपिग करेंगी। इससे क्षेत्र में गंदे व बरसाती पानी की निकासी की समस्या दूर होगी। इसे आगे कमानी चौक के पास डिच ड्रेन में जाने वाली स्ट्रॉम वाटर लाइन में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को होगा लाभ
इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनने से क्षेत्र की शिवपुरी बी, तिलकनगर, कांसापुर, तारापुरी, अमरपुरी, प्रहलादपुरी, आंबेडकर नगर, ससौली, ससौली रोड, मॉर्डन कालोनी समेत 18 कालोनियों को लाभ होगा। इन कॉलोनियों में साल 2014 व 2015 में बारिश होने के बाद कई दिन जलभराव रहा था। पंपिंग स्टेशन बनने से अब यहां जलभराव की समस्या खत्म होगी।
सीवरेज जाम की समस्या भी होगी दूर
वार्ड नंबर 19 व 20 में निचला क्षेत्र होने के कारण यहां सीवरेज जाम की समस्या भी बहुत अधिक रहती है। बरसात के मौसम में लोगों को ज्यादा दिक्कतें आती है। सीवरेज जाम हो जाते है। इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन बनने से मोटर के माध्यम से अब सीवरेज के पानी को स्ट्रॉम वाटर लाइन तक भेजा जाएगा। इसके अलावा बारिश के दिनों में गंदा पानी घरों व दुकानों में घुस जाता है। इस समस्या से भी निजात मिलेगी।

जगाधरी वर्कशॉप रोड पर हीरा पेट्रोल पंप के नजदीक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन के निर्माण की योजना है। इस पर निगम की ओर से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंपिंग स्टेशन बनने से वार्ड नंबर 16, 19 व 20 की दर्जनों कॉलोनियों से जलभराव की दिक्कत दूर होगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - मदन चौहान, मेयर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed