फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation removed illegal hoardings, banners, Yamunanagar

नगर निगम ने अवैध होर्डिंग, बैनर हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation removed illegal hoardings, banners, Yamunanagar
जगाधरी रोड से अवैध होर्डिंग उतारकर निगम के वाहन में रखते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। निगम की टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर हटाए। अवैध होर्डिंग और बैनर शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे। साथ ही नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर शुक्रवार को सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित कांबोज, सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर सचिन कांबोज व अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई। टीम ने जगाधरी के रेलवे रोड, अंबाला रोड, जगाधरी पावंटा रोड व अन्य मार्गों पर अवैध होर्डिंग व बैनर हटाए। टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों से गोदाम में पहुंचाया।
विज्ञापन

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि नगर निगम इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिह्नित किए गए है। वहां पर भी होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व बैनरों को हटा दिया जाएगा। शहर में अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग व बैनर हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। केवल नगर निगम की ओर से निर्धारित जगह पर शुल्क देकर ही बैनर या होर्डिंग लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed