फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal and fire department employees submitted a memorandum to MLA Renu Bala

Yamuna Nagar News: पालिका व दमकल कर्मचारियों ने विधायक रेनू बाला को सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Aug 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal and fire department employees submitted a memorandum to MLA Renu Bala
नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की संयुक्त राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को 17वें दिन भी जारी रही। नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वगीं विधायक रेनू बाला को ज्ञापन सौंपा।

अग्निशमन राज्य मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार, राज्य प्रेस सचिव रिंकू कुमार, नगरपालिका जिला प्रधान प्रवेश परोचा और मुख्य सलाहकार राजकुमार ससौली, नगर पालिका शाखा प्रधान पपला, दमकल प्रधान विजेंद्र सिंह, नगर पालिका सचिव सुभाष दमकल के कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने साढौरा विधायक रेनू बाला के आवास पर प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विधायक से आगामी विधानसभा सत्र में उनकी मांगों का समर्थन करने और 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने की मांग की। कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में 23 अगस्त को धरनास्थल पर विभिन्न दलित, सामाजिक, किसान, मजदूर और राजनीतिक संगठनों को बुलाकर महापंचायत की जाएगी। इसमें संगठनों से सफाई और दमकल कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महीपाल सौदे, विजय कुमार रामपाल, इंटक के राज्य उप महासचिव हरभजन सिंह संधू, जिला प्रधान फूल कुमार कंबोज और कोषाध्यक्ष धर्मपाल टप्परवाल ने कहा कि सरकार 13 मई को हुए समझौते से पीछे हट रही है। संजीत, संजय, रमन, अनीता, कांता, सलिंद्रो, तेजिंद्र सिंह, वीरेंद्र धीमान, विनोद कुमार, नरेश कुमार, कुलदीप सिंह, जगविंद्र सिंह, विक्रम सिंह और विक्की वालिया आदि कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 अगस्त तक सरकार ने सहमति बनी मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं किए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है।

नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed