फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mule caused havoc, shopkeeper injured

Yamuna Nagar News: खच्चर ने मचाया उत्पात, दुकानदार घायल

Tue, 09 Jul 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Mule caused havoc, shopkeeper injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर में एक सफेद रंग के खच्चर ने उत्पात मचाया है। खच्चर आते जाते लोगों पर हमला कर घायल कर रहा है। खच्चर के हमले से स्कूटी पर जा रहा एक दुकानदार घायल हो गया। जिसे जिले के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया।
इसके अलावा 4 से 5 अन्य लोगों पर भी खच्चर ने हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल किया। सूचना मिलने पर पुलिस व नगरपालिका के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और टीम के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत कर बेकाबू हो चुके खच्चर को पकड़ने में सफलता हासिल की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मूलराज, संदीप, धर्म सिंह पिंकी, राहुल, राजकुमार आदि ने बताया कि शहर में एक सफेद रंग का खच्चर पिछले 2 दिनो से राह से गुजरने वाले लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा था। शहर के बुबका चौक पर जलेबी की रेहड़ी लगाने वाले प्रेमचंद कश्यप उर्फ बिल्ला जलेबीवाला अपनी स्कूटी पर सामान लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी नगर पालिका कार्यालय के पास एक सफेद रंग के खच्चर ने उस पर हमला करते हुए उसे स्कूटी से नीचे गिरा दिया। जिस कारण स्कूटी सवार सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर पर गहरी चोटे आई। आसपास के लोगों ने घायल प्रेमचंद कश्यप (57) को गंभीर अवस्था में शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायल को आईसीयू में रखा गया है। घायल के बेटे दीपक ने बताया कि खच्चर के हमले से घायल हुए उसके पिता प्रेमचंद की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनके पिता की हालत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed