फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mukandlal Sanstha adopted the government hospital

Yamuna Nagar News: मुकंदलाल संस्था ने गोद लिया सरकारी अस्पताल गोद

Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Mukandlal Sanstha adopted the government hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सरकारी अस्पताल को मुकंदलाल संस्था ने गोद लेने की घोषणा की है। संस्था की ओर से अस्पताल की मांग पर एक लाख रुपये की कीमत का सेमी एनालाइजर भेंट किया गया है। जिससे मरीजों के लिए टेस्ट कराए जाने की सुविधा मिलेगी।
संस्था की ओर से पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा व अजय शर्मा ने बताया कि अस्पताल की मांग पर संस्था के चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने लगभग 3 लाख रुपये कीमत की आधुनिक डेंटल चेयर भेंट की गई थी। जिससे अस्पताल में दांतों के रोगियों को लाभ मिला है। वहीं संस्था की ओर से अस्पताल के पांच शौचालयों का नवीनीकरण किया गया है। अस्पताल के शौचालय खस्ता हालत में थे।
विज्ञापन

चेयरमैन सेठ अशोक कुमार ने अस्पताल में कोई भी जरूरत का सामान मांग किए जाने पर उन्हें दिए जाने का आश्वासन भेजा है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने अस्पताल को गोद लिए जाने पर मुकंदलाल संस्था का हार्दिक आभार प्रकट किया है। रोटरी क्लब की ओर से पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी व पूर्व प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी ने सरकारी अस्पताल को गोद लिए जाने पर मुकंदलाल संस्था का स्थानीय लोगों की ओर से आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed