{"_id":"610d940c8ebc3ec3594bf6b7","slug":"mukandlal-college-will-have-admission-on-320-seats-for-graduation-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl791180200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकंदलाल कॉलेज में स्नातक की 320 सीटों पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकंदलाल कॉलेज में स्नातक की 320 सीटों पर होंगे दाखिले
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। ग्रामीण क्षेत्र के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में हर साल दाखिला पाने के लिए विद्यार्थियों में होड़ रहती है, लेकिन इस बार यह होड़ दो गुना होने जा रही है। 12वीं में हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण होने से यहां बीए और बीकॉम की 320 सीटोें पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा कड़ी होने वाली है। आवेदक विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क के साथ-साथ पंजीकरण सेंटर भी बनाया गया है। 12 अगस्त से उच्चतर शिक्षा का पोर्टल खुलते ही पंजीकरण सेंटर भी शुुरू हो जाएगा।
खास बात ये है कि साइबर कैफे में जहां पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जहां पचास से सौ रुपये तक वसूले जाते हैं, वहीं कॉलेज में यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त रहेगी। पंजीकरण सेंटर में भीड़ न लगे, इसके लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो गज की दूरी पर कंप्यूटर रखे गए हैं। पंजीकरण के बाद मेरिट लिस्ट से लेकर फीस जमा करवाने तक की सुविधा विद्यार्थी सहायता केंद्र में उपलब्ध होगी। दाखिला प्रक्रिया के दौरान फीस के अलावा विद्यार्थी को किसी तरह का कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा।
दाखिला कमेटी के इंचार्ज डॉ. प्रदीप महाजन ने बताया कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के बच्चों के लिए कुल 160 सीटें है। वहीं बीकॉम प्रथम वर्ष में भी 160 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दाखिले से संबंधित सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होनी है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। मेरिट सूची के आधार पर बच्चों को कॉलेज में दाखिला दिया जाएगा। यहां विद्यार्थियों के लिए एनएसएस, एनसीसी व खेलों का विशेष प्रबंध है। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पूरी तरह से निशुल्क होगी।
विज्ञापन
सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं : डॉ. कौशिक
प्रिंसिपल डॉ. दीपक कौशिक ने बताया कि 50 साल पहले साल 1971 में सेठ मुकंदलाल के परिवार की ओर कॉलेज की स्थापना की गई थी। इस साल 12 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विद्यार्थियों की मदद के लिए एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां दाखिला लेने के इच्छुक बच्चे अपना पंजीकरण भी करवा सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते अगस्त की बजाय सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी।