{"_id":"6ab17a271ff14e9e590cbcb4","slug":"mridul-won-the-gold-medal-in-10m-pistol-shooting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-163302-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मृदुल ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मृदुल ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक
Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में प्राचार्या व शिक्षिकाओं के साथ खिलाड़ी मृदुल। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के खिलाड़ी मृदुल कश्यप ने शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। मृदुल ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया था।
मृदुल कश्यप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन की 11वीं के छात्र हैं। स्कूल की ओर से मृदुल ने खेलते हुए 10 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मृदुल की इस उपलब्धि पर विद्यालय में जश्न का माहौल है। प्रतियोगिता के बाद लौटने पर स्कूल में मृदुल को सम्मानित किया गया।
इससे पहले भी वे जिलास्तरीय, राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियन बनने के बाद मृदुल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल भी अच्छे स्कोर के साथ पास किया था। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि लगन और मेहनत से निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहने चाहिए।