फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MR International School players dominated, Yamunanagar

एमआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
MR International School players dominated, Yamunanagar
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय आदर्श स्कूल के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, दौड़ सहित अनेक खेल क्रियाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं में एमआर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी।
लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु वर्ग में एम आर इंटरनेशन स्कूल की टीम ने पहला व राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की वॉलीबॉल के 19 वर्षीय आयु वर्ग में दशमेश स्कूल ने पहला व राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं 17 वर्षीय वर्ग में एमआर इंटरनेशन स्कूल ने पहला, दून पब्लिक स्कूल ने दूसरा, 14 आयु वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला व गणपति कान्वेंट स्कूल ने दूसरा स्थान, कबड्डी के 19 आयु वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, राजकीय स्कूल मुसिंबल की टीम ने दूसरा स्थान, 17 आयु वर्ग में गणपति कान्वेंट स्कूल ने पहला और दून पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान, 14 आयु वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला जानकी जी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लड़कियों के वॉलीबॉल के 19 आयु वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल ने दूसरा, 17 वर्ष के आयु वर्ग में सर छोटू राम स्कूल ने पहला व राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल ने दूसरा स्थान, 14 वर्ष के आयु वर्ग में एम आर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला व राजकीय स्कूल बिलासपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता के 19 वर्ष के आयु वर्ग में जानकी जी ग्लोबल स्कूल ने पहला ,एम आर इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान पाया।

वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में एमआर इंटरनेशनल स्कूल ने पहला गणपति कान्वेंट स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 14 वर्ष के आयु वर्ग में जानकी जी ग्लोबल स्कूल ने पहला व एम आर इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। डीपी रणबीर राठी ने बताया कि खंड स्तरीय खेल प्रतियेागिता में पहला स्थान हासिल करने वाली टीमें 12 नवंबर से डीपीएस स्कूल यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितओं में अपना दम खम दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed