{"_id":"66469b4ec8bb67e9250e6684","slug":"mp-should-be-one-who-solves-problems-and-brings-development-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-119076-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समस्याएं हल करने और विकास कराने वाला हो सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समस्याएं हल करने और विकास कराने वाला हो सांसद
Fri, 17 May 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। लोकतंत्र का महापर्व कुछ दिन ही दूर है। चुनाव में महज एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में लोगों में अपना प्रतिनिधि चुनने को लेकर चर्चाएं व वार्ता भी तेज हो गई हैं। एक आदर्श जनप्रतिनिधि के गुणों व व्यक्तित्व को लेकर लोग आपस में बातचीत कर रहे हैं। वहीं इसे लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है।
लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि किसी एक समुदाय, वर्ग व क्षेत्र का नहीं बल्कि सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाला हो। क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति व जन समस्याओं का समाधान करने वाला है। सांसद ऐसा होना चाहिए जो लोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुने और फिर संसद में उनके समाधान के लिए आवाज उठाए। लोगों का कहना है कि सभी निष्पक्ष, निस्वार्थ व स्वतंत्र रूप से मतदान कर स्वच्छ छवि के नेता का चुनाव करें।
लोगों की बात सुनने वाला हो
शहर वासी ममता ने कहा कि नेता ऐसा होना चाहिए जो जनता के बीच रहे और उनकी बात सुने। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाए। कुछ जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद गायब हो जाते हैं और पांच साल बाद नजर आते हैं। ऐसे प्रत्याशियों का जनता को वोट से जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
लोकतंत्र के लिए करें मतदान
अध्यापिका रेणुका ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है। यह तभी सार्थक होगा जब इसमें सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी होगी। सभी लोगों को लोकतंत्र की इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। जितना अधिक मतदान होगा उतना ही मजबूत लोकतंत्र होगा। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।
रोजगार के मौके देने का पक्षधर हो
शहरवासी युवा प्रतीक खुल्लर ने कहा कि जनप्रतिनिधि सभी को साथ लेकर चलने वाला है। सांसद क्षेत्र के विकास के साथ लोगों के विकास के सभी रास्ते निकाले। युवाओं के रोजगार व नौकरियों का प्रावधान व उसका पक्षधर नेता होना चाहिए। लोगों के विकास के साथ क्षेत्र, जिले, प्रदेश व देश का विकास होगा।
शिक्षा की बात करे सांसद
युवा विकास सैनी ने कहा कि नेता शिक्षा की बात करने वाला हो। लोगों को मुफ्त व सस्ती शिक्षा मिले इसके लिए आवाज उठाने वाले नेताओं को ही चुनकर संसद भेजना चाहिए। शिक्षा से लोगों को आर्थिक ही नहीं बल्कि मानसिक व सामाजिक विकास भी होगा। हमारे देश के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है और इसे बढ़ावा देना चाहिए।