फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Move forward on the path of protecting religion and protecting the nation: Randhir

धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के पथ पर आगे बढ़ें : रणधीर

Mon, 08 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Move forward on the path of protecting religion and protecting the nation: Randhir
गांव भटली में आयोजित महाआरती में भाग लेते श्रद्धालु। आयोजक - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गांव भटली के प्राचीन शिव मंदिर के हॉल में श्री दुर्गा चालीसा पाठ व आरती का आयोजन किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि गुरुवर ने जो लक्ष्य बताया है, धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा के पथ पर सभी आगे बढ़ें और अपने बच्चों को भी आगे बढ़ाएं।
उन्होंने संगत से कहा कि अपने बच्चों को बचपन से ही धर्माचरण सिखाएं, नशे-मांसाहारमुक्त, चरित्रवान् जीवन जीना सिखाएं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि जो लोग नशे का व्यापार कर रहे हैं, वे मानवता के दुश्मन है । अंत में संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने आये हुए भक्तों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान माता व गुरुवर के जयकारे लगाए। समापन बेला पर श्रद्धालुओं में प्रसाद भी वितरित किया गया। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, जोगिंद्र कांबोज, राजेन्द्र भटली, मुकेश कुमार, जोहरी लाल, अमर सिंह कपिल, बीरबल बरेहडी, संजीव हरनौली, सतप्रकाश अलाहर, अनिल गुप्ता, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed