फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motocyclist died after hitting a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
रादौर। गांव जुब्बल के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पलाका निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में मजदूरी करता है। 29 मई की सुबह उसका ससुर छछरौली निवासी बलजीत सिंह उसके बीमार पिता महेंद्र सिंह का हाल पूछने आ रहे थे। तभी गांव जुब्बल के पास सुबह साढे़ 10 बजे के करीब उसके ससुर की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बलजीत सिंह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसके ससुर को अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसके ससुर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed