फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 08 Nov 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। ताजेवाला बैरियर के पास ट्रक ने बाइक सवार कलेसर निवासी विशाल को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कलेसर निवासी 28 वर्षीय विशाल किसी काम से ताजेवाला आया था। काम समाप्त कर देर शाम वह अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह ताजेवाला बैरियर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर व टांगों में गहरी चोटें लगी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की कुछ साल पहले शादी हुई थी। उसके पास एक साल की बेटी है। विशाल के पिता की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed