फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Motivated to vote by organizing a rally

Yamuna Nagar News: रैली निकालकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

Fri, 20 Sep 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Motivated to vote by organizing a rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें लोगों को वोट देने के लिए विद्यार्थियों ने चुनाव का पर्व देश का गर्व रैली निकाली। वहीं, इस दौरान चुनाव को लेकर प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने रैली में प्रेरक नारे लगाकर लोगों को चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा मुख्यातिथि रहे।
बीईओ ने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र विश्व में सबसे विशालतम, मजबूत व महान है। इस लोकतंत्र की खूबसूरती देश के नागरिकों द्वारा अपने मत का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने में है। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे उतनी सशक्त प्रतिनिधि का चयन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी घर जाकर अपने बड़े भाई-बहनों, माता-पिता व अन्य परिजनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। बीईओ ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या पारूल कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान नीरज, हरजीत, हरजिंद्र, तरंग, खंड कार्यालय से प्रिंसिपल रघुवीर सिंह, हेड मास्टर सुरेंद्र कुमार सहित सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed