{"_id":"6525afa2bc03fb7e9c07e3a7","slug":"mothers-wife-arrested-for-abetment-of-suicide-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-7269-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिसकर्मी सतपाल के बेटे सत्संग विहार कालोनी निवासी 25 वर्षीय चैतन्य की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी हरमीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चैतन्य ने पत्नी, सास व साढू की प्रताड़ना से तंग आकर फतेहपुर नहर पुल से छलांग लगाकर जान दे दी थी। कई दिन बाद उसका शव नहीं मिला था। 22 जुलाई काे बूड़िया थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
पुलिसकर्मी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे चैतन्य की शादी 29 जनवरी 2023 को राजस्थान के गंगानगर के विजयनगर निवासी हरमीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। चैतन्य अपनी पत्नी हरमीत कौर उसके मायके लेकर गया था। जहां पर सास राजविंद्र कौर ने उसे धमकी दी कि यदि उसकी बेटी को तंग किया तो अच्छा नहीं होगा। उस बात पर अधिक ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद दोनों पति पत्नी घर में रहने लगे थे। शादी के करीब दो माह बाद हरमीत कौर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने लगी थी।
छोटी-छोटी बातें वह अपनी मां राजविंद्र व जीजा सोनू को बताती थी। जिससे और भी क्लेश होता। उसे चैतन्य व उसके माता पिता ने प्यार से समझाया लेकिन कोई असर नहीं हुआ था। यहां तक कि हरमीत कौर कई बार चैतन्य के साथ हाथापाई तक कर चुकी थी। उसे आत्महत्या की धमकी देने लगी थी। कभी उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। जिससे वह काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी में 18 जुलाई को उसने नहर में छलांग लगा दी थी। नहर में कूदने से पहले उसने घर पर काॅल भी की थी। जिसमें उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी व सास की वजह से परेशान होकर जान दे रहा है। तब बूड़िया पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया था।