फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother thrown out of the house, son given electric shock

Yamuna Nagar News: मां को घर से निकाला, बेटे को करंट लगाया

Mon, 24 Jun 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Mother thrown out of the house, son given electric shock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी के बाद दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति व सास पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि पति ने नशे की हालत में सात माह के बच्चे के हाथ में बिजली की तार पकड़ा दी। इससे उसे करंट का झटका लगा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में श्याम सुंदरपुरी निवासी आरती उर्फ रजनी ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 में जिला अंबाला के नोहनी गांव निवासी विशाल से हुई थी। आरोप है कि पति शराब के नशे में आता था और उसके दहेज का लेकर ताने मारता। उसके साथ मारपीट की जाती। गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती। उसे खाना नहीं दिया जाता और भूखा रखा जाता था।
विज्ञापन

पति व सास ममता ने उसे जबरदस्ती मायके भेज दिया। नवंबर 2022 में उसने सिविल अस्पताल जगाधरी में बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पति व सास उसकी माता को आश्वासन देकर गए थे कि वह भविष्य में उसे तंग व मारपीट नहीं करेंगे। परंतु कुछ दिन बाद फिर से उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा छह-सात महीने का हुआ तो पति ने नशे की हालत में उसे अपनी गोद में उठा लिया और उसके हाथ में बिजली का तार पकड़ा दिया। जिससे बच्चे को करंट का झटका लगा। उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed