फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother had left the Golden Temple by poisoning her daughter, was arrested

बेटी को जहर देकर स्वर्ण मंदिर छोड़ आई थी मां, हुई गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Mother had left the Golden Temple by poisoning her daughter, was arrested
जहर देकर मासूम बेटी की हत्या करने और फिर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छोड़कर फरार होने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को पटियाला से गिरफ्तार किया है। इससे पहले महिला पति से विवाद के बाद तीन साल की बेटी और आठ साल के बेटे को लेकर घर से चली गई थी। वहीं पति की ओर से मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी कुलविंद्र सिंह ने 10 अगस्त को गांधी नगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके पास दो बच्चे हैं। नौ अगस्त को उसकी पत्नी महिंद्र कौर सुबह 10 बजे आठ साल के बेटे हरकीरत और तीन साल की बेटी दिलजोत को एक्टिवा पर बैठाकर बिना बताए घर से चली गई थी, जिसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। वह खुद भी घर पर नहीं आई। इस शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घर से लापता होने के बाद महिंद्र कौर अपने बच्चों के साथ ट्रेन में बैठकर अमृतसर स्वर्ण मंदिर पहुंची। इससे पहले उसने रास्ते में ही बेटी को कोई जहरीला पदार्थ दे दिया और फिर स्वर्ण मंदिर परिसर में छोड़कर चली गई। उधर बीते रोज वीरवार को जब बच्ची स्वर्ण मंदिर परिसर में मिली तो हड़कंप मच गया। पहले लोगों ने समझा की बच्ची सो रही है। बाद में जब हकीकत जानी तो पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में महिला बच्ची को परिसर में छोड़कर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने भी पंजाब और हरियाणा के थानों में इसकी जानकारी दी। दूसरी ओर बच्ची को स्वर्ण मंदिर परिसर में छोड़ने के बाद महिला शुक्रवार को पटियाला के राजपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंची, लेकिन इससे पहले ही बच्ची की वीडियो और जानकारी राजपुरा पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। महिला से पूछताछ में सामने आया कि मनिंदर कौर का अपने पति से झगड़ा चल रहा था। इसी वजह से उसने अपनी बेटी दीपजोत कौर को पहले जहर देकर मार दिया और फिर उसका शव अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में रखकर फरार हो गई। बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed