फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother had gone in kinship, father raped minor daughter

मां गई थी रिश्तेदारी में पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Mother had gone in kinship, father raped minor daughter
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता की मां काम पर गई थी। घर पर किशोरी व उसका आरोपी पिता थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक 16 वर्षीय लड़की है। जो की नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 14 जनवरी को वह अपने काम पर गई थी। घर पर उसका पति व उसकी लड़की थी। जब शाम को वह काम से लौटी तो उसने दरवाजा खटखटाया। उसी समय उसका पति दरवाजा खोल कर घर से भाग गया। इस दौरान उसकी लड़की उसे देख कर रोने लगी। जब उसने अपनी लड़की को रोने का कारण पूछा तो उसकी लड़की ने बताया कि उसके पिता ने दोपहर में उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन

जब वह बाहर शोर मचाने लगी तो उसके पिता ने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि उसका पिता उस पर पहले से ही गलत नजर रखता था, मगर वह उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed