{"_id":"635d84dbf4fcd10b306b0c55","slug":"mother-dies-in-accident-son-is-fighting-for-life-yamuna-nagar-news-knl1258489162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग
विज्ञापन
बेटी की सगाई के लिए बाइक से खरीदारी करने जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर काफी दूर तक बाइक को घसीटता ले गया। इससे महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार की देर शाम पाबनी रोड पर मुसिंबल गांव के नजदीक हुआ। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
मुसिंबल निवासी ठाकुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई बहन हैं। उनकी सबसे छोटी बहन दीपा चौहान की पांच नवंबर को सगाई (रिंग सेरेमनी) तय है। इसके लिए खरीदारी करने भाई जंगबहादुर और मां अनिता (50) एक बाइक पर जगाधरी बाजार जा रहे थे। साथ में वह भी अलग बाइक पर जा रहा था। जब वे पाबनी रोड पर ओमेक्स सिटी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए भाई के बाइक में टक्कर मार दी। यही नहीं इस दौरान आरोपी चालक बाइक को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी मां और भाई को राहगीरों की मदद से उन्होंने सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया, जहां से डाक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई जंगबहादुर को आईसीयू में उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
एक ओर जहां बेटी की सगाई को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल था और जोरशोर से तैयारी चल रही थी। वहीं दूसरी ओर मां की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा रहा। हादसे के बाद शनिवार को भी दिनभर ग्रामीणों में इसे लेकर चरचा होती रही।