फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mother death son

गला दबाकर की थी मां की हत्या, रस्म क्रिया पर बहन से मारपीट की तो 12 दिन बाद करवाया केस दर्ज

Tue, 27 Aug 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mother death son
शिवम कॉलोनी में बेटे ने अपनी पत्नी व दोस्त के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रक्षा बंधन के दिन 15 अगस्त की है। मां की मौत का पता चलने पर उसकी दोनों बेटियां घर पहुंची तो गले पर चोट के निशान देखा। पूछने पर उसके भाई ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। तब परिवार उजड़ने की बात कहीं, जिसपर रिश्तेदारों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करवा दिया। सोमवार को महिला की रस्म क्रिया पर जब परिजन आरोपी से हत्या का कारण पूछने लगे तो आरोपी भड़क गया और उसने अपनी बहनों से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद उसकी बहन ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में मृतका के बेटे, पुत्रवधू व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारवा निवासी सीमा ने बताया कि वे तीन भाई बहन है। वह और उसकी बहन मारवां खुर्द गांव में एक ही परिवार में शादीशुदा है। जबकि उसका छोटा भाई आनंद व भाभी सोनिया बिलासपुर की शिवम कॉलोनी में रहते है। वहीं पर दूसरे कमरे में उसकी मां रक्षा देवी उनसे अलग रहती थी। 15 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन उसके पास सुबह करीब छह बजे उसके भाई आनंद का फोन आया। उसने कहा कि बिलासपुर घर आ जाओ, मां की मौत हो गई है। वह तुरंत अपनी बहन सुषमा व परिवार के सदस्यों के साथ बिलासपुर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसकी मां के गले पर चोट के निशान है। गले पर चोट के निशान के संबंध में जब उन्होंने अपने भाई आनंद से पूछा तो वह घबरा गया और रोने लगा व कहने लगा कि नशे में उससे व उसके दोस्त खानपुर निवासी नायब सिंह से गलती हो गई है। हमें माफ कर दो। परिवार वालों ने उस समय यह सोचकर कि आनंद के छोटे छोटे बच्चे है। मामले को दबाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। 26 अगस्त को उसकी मां की रस्म क्रिया था। रस्म क्रिया पर सभी रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे। उस समय उसकी भाभी सोनिया का उसके व उसकी अन्य बहनों के साथ झगड़ा हो गया था। उसने मामले की सूचना थाना बिलासपुर पुलिस दी। जिसमें उसने अपने भाई आनंद पर उसकी मां की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक रक्षा देवी की बेटी सीमा के बयान पर उसके भाई आनंद, भाभी सोनिया, भाई के दोस्त नायब सिंह के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार एसएचओ बिलासपुर का कहना है कि मृतक महिला की बेटी के ब्यान पर उसके आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed