{"_id":"627c10d6e9af384e5d4ebc7b","slug":"mother-and-two-and-a-half-year-old-daughter-died-after-consuming-poisonous-substance-yamuna-nagar-news-knl107881071","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से मां व ढाई साल की बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से मां व ढाई साल की बेटी की मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। साढौरा क्षेत्र के गांव महमूदपुर में मां उसकी ढाई साल की बेटी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक महिला के पिता ने अपने दामाद और उसकी मां पर बेटी होने व दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने जहरीला पदार्थ देकर मां-बेटी की हत्या की है या आरोपियों की प्रताड़ना से आहत होकर उसकी बेटी ने अपनी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतका के आरोपी पति व सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलाचौर निवासी रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी निशा की शादी 11 साल पहले अंबाला के मुलाना थाना क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ निवासी के साथ हुई थी। चार साल तक उसकी बेटी के पास कोई संतान नहीं हुई। चार साल बाद दोनों पक्षों की सहमति से उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में अपनी बेटी निशा की शादी गधौली निवासी व्यक्ति के साथ कर दी थी। डेढ़ साल बाद उससे भी तलाक हो गया था। साल 2018 में उसकी बेटी निशा की शादी साढौरा क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी संजीव कुमार के साथ की थी। शादी से उसकी बेटी के पास एक बेटी योगिता हुई। आरोप है कि शादी के बाद से उसका दामाद संजीव व उसकी मां कृष्णा उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। बेटी पैदा होने पर उसे ताने मारने लगे थे। रोशन लाल ने बताया कि इससे उसकी बेटी आहत थी। मंगलवार को उसकी बेटी व दोहती की जहरीला पदार्थ निकलने से तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि उसका दामाद संजीव तबीयत बिगड़ने पर उसकी बेटी व दोहती को अस्पताल ले जाने की बजाय उनके घर बलाचौर लेकर आया। जहां दोनों की तबीयत बहुत खराब थी। वे तुरंत उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी बेटी निशा व दोहती योगिता की मौत हो गई। रोशन लाल ने बताया कि उसे शक है कि उसके दामाद और सास ने उसकी बेटी व दोहती को जहरीला पदार्थ देकर मारा है या आरोपियों की प्रताड़ना से आहत होकर उसकी बेटी ने उसकी दोहती को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस को शिकायत देकर रोशन लाल ने मामले की सच्चाई पता करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी संजीव व उसकी मां कृष्णा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एसआई मंशा राम का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।