{"_id":"67648567706343733402ede4","slug":"mother-and-son-were-attacked-with-a-knife-and-injured-three-named-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-130177-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मां-बेटे पर कस्सी से हमला कर किया घायल, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मां-बेटे पर कस्सी से हमला कर किया घायल, तीन नामजद
Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में कहासुनी होने पर परिवार के तीन लोगों ने मां-बेटे पर कस्सी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रायपुर निवासी मोहकम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 14 दिसंबर को गांव के ही अजैब सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी अजैब सिंह ने अपने लड़के कुनाल व परिवार के सदस्य जय प्रकाश के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। जब उसकी मां उसे छुड़वाने के लिए आई तो आरोपियों ने उन दोनों पर कस्सी व मुक्कों से हमला कर घायल कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।