फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother and son arrested for cheating people of Rs 15 crore in the name of sending them to Australia

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी में मां-बेटा काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested for cheating people of Rs 15 crore in the name of sending them to Australia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर करीब 80-85 लोगों से 15 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में थाना गांधीनगर पुलिस ने पृथ्वीनगर निवासी रमनदीप कौर व उसके बेटे तरनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन आरोपी अजीतपाल, प्रदीप सिंह व अजय कुमार की तलाश जारी है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तरनप्रीत को जेल और उसकी मां रमनदीप कौर को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह कार्रवाई ग्रीन विहार काॅलोनी निवासी लवली बंसल की शिकायत पर दर्ज केस के बाद हुई है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने कन्हैया साहिब चौक स्थित ग्लोबल इंफोटेक कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था। तब सूचना मिलने के बाद थाना गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए लोग प्रदेश के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से है। ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए इन लोगों को बीते मंगलवार को दिल्ली टिकट व वीजा देने के लिए बुलाया गया था। रुपये लेने वाले आरोपी उन्हें वहां नहीं मिले। इसके बाद सभी कारों में सवार होकर कन्हैया साहिब चौक स्थित ग्लोबल इंफोटेक कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यालय बंद मिला। संचालकों व एजेंटों के मोबाइल बंद आते रहे। इस पर ठगी का शिकार हुए लोगों ने यहां हंगामा किया। तब खेड़ी गांव निवासी साहिल, प्रदीप कुमार, ललित सैनी व अन्य ने बताया था कि कुछ माह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ग्लोबल इंफोटेक की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह कार्यालय में आए। जहां उनकी मुलाकात कंपनी के संचालक अजय कुमार, प्रदीप सिंह व उसकी पार्टनर रमनदीप कौर से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि वे ग्रुप को ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवा रहे हैं। आरोपियों ने दावा किया था कि कम समय और कम खर्च में सौ प्रतिशत गारंटी से वीजा मिलेगा। 31 मई को उन्होंने आरोपियों को दस्तावेज दिए। आरोपियों ने 10 दिन में वीजा दिलाने की बात कही और प्रत्येक युवक से 20 लाख रुपये मांगे। इस दौरान किसी ने 10 लाख तो किसी ने 15 से 20 लाख रुपये जमा कराए।
रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें वीजा व टिकट दिए और मंगलवार को दिल्ली के शांति होटल में बुलाया। दिल्ली पहुंचने पर होटल में आईडी दिखाकर रूम मांगा तो स्टाफ ने बताया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है। जब उन्होंने एजेंटों को फोन किया तो उन्होंने कहा कि खुद कमरा बुक कर लो, वे आकर पेमेंट कर देंगे। सभी ने कमरे बुक कर लिए। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन टिकट चेक की तो वह रद्द मिली। बाकी ने भी अपनी अपनी टिकट का स्टेटस जांचा तो सभी की टिकट रद थी।

मामले पांच आरोपियों पर केस दर्ज है। दो आरोपी रमनदीप कौर व उसके बेटे तरनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।तरनप्रीत को जेल भेज दिया गया और रमनदीप को पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। -जगबीर सिंह, एसएचओ, थाना गांधीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed