फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mosquitoes are proliferating due to rain, fogging has not started

Yamuna Nagar News: बारिश से पनप रहे मच्छर, नहीं शुरू हुई फॉगिंग

Wed, 30 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes are proliferating due to rain, fogging has not started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून की बारिश के बाद शहर में जलभराव हुआ तो इनमें मच्छर पनप गए। अब शाम होते ही घर से बाहर निकलने पर लोगों पर मच्छरों का हमला हो रहा है जो उन्हें बीमार कर रहा है। डेंगू के केस मिल भी रहे हैं।
इसके बावजूद नगर निगम की तरफ से अभी तक शहर के किसी वार्ड में फॉगिंग नहीं करवाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि वह एक माह से नगर निगम के स्टाफ से कह रहे हैं कि वह फॉगिंग के लिए उनके पास से दवा ले जाएं, लेकिन कोई लेने के लिए आता। उल्टा उच्चाधिकारियों की बैठकों में यह दोष मढ़ा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें दवा उपलब्ध नहीं करवा रहा है। चार दिन पहले नगर निगम कर्मी 200 लीटर पायरोथ्रम दवा फॉगिंग के लिए लेकर गए हैं। बारिश के बाद मच्छरों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। घर से बाहर निकले नहीं कि मच्छर डंक मार देता है। हालांकि घरों के अंदर भी मच्छरों का आतंक देखने को मिल रहा है। इसलिए शहरवासी अपने वार्ड के पार्षदों को उनके घर के आसपास फॉगिंग करने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। अब तक एक भी वार्ड में फॉगिंग शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ऐसे हालात में फॉगिंग न होने से पार्षद नगर निगम अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं। गर्मी, उमस और पानी भरने की वजह से अक्सर मच्छर पनपने के लिए सही वातावरण मिल जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति हो जाती है। जिस कारण शहर में मच्छर अब तेजी से पनपने लगे हैं। जिले में 5101 घरों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 100 में मच्छरों का लार्वा पाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed