फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mohit Bansal crowned with the presidency of Bar Association Vyaspur

Yamuna Nagar News: मोहित बंसल के सिर सजा बार एसोसिएशन व्यासपुर की प्रधानगी का ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mohit Bansal crowned with the presidency of Bar Association Vyaspur

विज्ञापन
व्यासपुर। न्यायालय परिसर में शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन व्यासपुर के चुनाव में मोहित बंसल 35 वोट से जीत कर प्रधान बने। जबकि उप प्रधान पद पर मनदीप सरवारा ने 59 वोट से जीत हासिल कर कब्जा किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने जनरल सचिव, संयुक्त सचिव, व कोषाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया है। जिसमें जनरल सचिव के लिए अरुण शक्करवाल, संयुक्त सचिव के लिए मुमताज खान को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव नियुक्त कर दिया गया। कोषाध्यक्ष के लिए सतिंदर सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।
बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 275 वोट निर्धारित थे। जिसमें से प्रधान पद के लिए कुल 261 वोट पाेल हुए। मोहित बंसल ने कुल 148 वोट व प्रभजोत सिंह को 113 वोट मिले। इस तरह मोहित ने 35 वोट से जीत हासिल बार एसाेसिएशन व्यासपुर की प्रधानगी मिली। वहीं उप प्रधान पद के लिए मनदीप सरवारा ने 160 वोट व विकास ने 101 वोट हासिल किए। मनदीप सरवारा ने 59 वोट से जीत हासिल की। नव नियुक्त प्रधान मोहित बंसल ने कहा कि उनका प्रयास प्राथमिकता के आधार पर अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करवाना रहेगा। अधिवक्ताओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम को अधिक से अधिक आयोजन करना रहेगा। इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप नेहरा, कृष्ण शर्मा, अमित वर्मा, अक्षित बसंल, मनीष बंसल , अतुल बंसल , सुदीप गौड़, राजेंद्र नरवाल, विधुर अत्री, राजेंद्र कुमार सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----------

राउंड अनुसार परिणाम

पहले राउंड में मोहित ने 16, प्रभजोत ने 14 वोट, मनदीप ने 19 व विकास ने 11 वोट लिए । दूसरे राउंड में मोहित ने 13 वोट प्रभजोत ने 17 वोट , मनदीप ने 22 वोट व विकास ने 8 वोट हासिल किए। तीसरे राउंड में मोहित ने 21 वोट, प्रभजोत ने 9 वोट मनदीप ने 8 वोट व विकास ने 22 वोट हासिल किए। चौथे राउंड में मोहित ने 18 वोट, प्रभजोत ने 12 वोट मनदीप ने 17 वोट व विकास ने 18 वोट लिए। पांचवें राउंड में मोहित ने 21 प्रभजोत ने 9 मनदीप ने 21 व विकास ने 9 वोट हासिल किए। छठे राउंड में मोहित ने 9 प्रभजोत ने 21 ,मनदीप ने 23 व विकास ने 7 वोट हासिल किए। सातवें राउंड में मोहित ने 18 , प्रभजोत ने 12 , मनदीप ने 20 व विकास ने 9 वोट हासिल किए। आठवें राउंड में मोहित ने 20, प्रभजोत ने 9, मनदीप ने 19 व विकास ने 11वोट हासिल किए। अंतिम व नौवे राउंड में मोहित को 12 ,प्रभजाेत ने 10, मनदीप को 11 व विकास को 11 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed