फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Modern vending zone gift in new year, hope of getting rid of jam

गणेश नगर में बनेगा प्रदेश का पहला आधुनिक वेंडिंग जोन, 400 वेंडर्स कर सकेंगे काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Modern vending zone gift in new year, hope of getting rid of jam
यमुनानगर। जगाधरी के सेक्टर-17 के गणेश नगर क्षेत्र में प्रदेश का पहला हाईटेक वेंडिंग जोन जल्द बनकर तैयार होगा। यहां जगाधरी क्षेत्र के 400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर काम कर सकेंगे। इससे जहां स्ट्रीट वेंडर्स को रोजगार के लिए उचित स्थान मिलेगा, वहीं शहरवासियों को एक ही स्थान पर जरूरत का सामान मिल सकेगा। साथ ही शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलने की आस है। नए साल में शहरवासियों को इसकी सौगात मिलेगी। इसके लिए मेयर और अधिकारियों ने निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का मौका मुआयना कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से करीब 80 लाख की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। जोन के फड़ तैयार हो गये हैं। शेड के लिए एक तरफ ग्रिल भी लग चुकी है। सड़क व अन्य कार्य किए जा रहे हैं। वेंडिंग जोन में कचरा डालने के लिए जहां डस्टबिन की व्यवस्था होगी। वहीं, बिजली पानी के साथ स्ट्रीट लाइट और शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। बारिश और धूप से बचाव के लिए शेड होंगे, जिनके नीचे खड़े होकर स्ट्रीट वेंडर्स अपना सामान बेच सकेंगे। वेंडिंग जोन में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। यही कारण है कि यह जोन मुख्य सड़क और जगाधरी बस स्टैंड के समीप बनाया जा रहा है। वहीं निजी वाहनों पर आने वालों के लिए जोन से पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जहां एक साथ डेढ़ से दो हजार वाहन खड़े किए जा सकेंगे। मेयर मदन चौहान के अनुसार यह स्ट्रीट वेंडिंग जोन प्रदेश का पहला सबसे आधुनिक स्ट्रीट वेंडिंग जोन होगा। मेयर मदन चौहान ने एक्सईएन एलसी चौहान, भाजपा जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, एमई वरुण शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण का जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed